फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां में बिजली सप्लाई न आने पर रातभर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां। टीडीआई के सेक्टर-110 और 111 की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटियों ने बिजली न आने के कारण सेल्स कार्यालय के बाहर पूरी रात धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रधान राजविंदर सिंह, साधू सिंह, संत सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से बिजली कट लगने के बाद नहीं आई, इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा तो कंपनी दफ्तर बाहर धरना लगाकर बैठ गए। वहीं शनिवार सुबह पांच बजे बिजली बहाल हुई तो तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर सोसायटी निवासियों ने बताया कि कई दिनों से बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। इस कारण सोसायटी में कुछ मरीज वेंटिलेटर पर हैं, उनको बिजली कट से परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने डीसी से मांग की है कि वह निजी दखल देकर सोसायटी में बिजली की सप्लाई को 24 घंटे मुहैया कराएं ताकि किसी को परेशानी न झेलनी पड़े। इस धरने में जसविंदर सिंह गिल, हृदयपाल, भजन सिंह, जसबीर सिंह, संजय, राजीव, सहदेव, प्रेम सिंह, संदीप शर्मा, महेश, तन्नू अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें