फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर (नए पांच और पुराने छह) की गोल्डन स्टेट कॉलोनी में जगह-जगह खुले और टूटे मैनहोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। यहां कई जगह ऐसी स्थिति है कि मैनहोल सड़क के लेवल से ज्यादा ऊपर तो कई जगह ज्यादा नीचे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है, क्योंकि जब सफाई कर्मचारी सफाई करने आते हैं तो कई बार वे ढक्कन को खोलने के बाद उसे बंद नहीं करते। ऐसे में मैनहोल खुला पड़ा रहता है। पशु या दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर अक्सर घायल होते रहते हैं। इसके अलावा कॉलोनी में लटकते बिजली के तारों से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मैनहोल का लेवल सही न होने से हो रहे हादसे
मैनहोल के ढक्कन टूटने के चलते हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मैनहोल सड़क के लेवल से ऊपर उठाकर बनाए गए हैं। अगर वाहन तेज गति से मैनहोल के ऊपर से गुजरता है, तो एकदम झटका लगता है। इसी कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बता दें कि गोल्डन स्टेट के मार्केट एरिया में सड़क के बीच बनाए गए मैनहोल का कोई लेवल नहीं है। कहीं लेवल नीचे तो कहीं ऊपर होने से वाहन चालक परेशान हैं। इन समस्याओं का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
मैनहोल का ढक्कन टूटा पड़ा है। इसके चलते यहां कई बार वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। नगर काउंसिल को शिकायत देने के बाद भी मैनहोल को सही नहीं करवाया गया है। यह मैनहोल सड़क के बीच में हैं, जो राहगीरों के लिए काफी खतरनाक है। - गौरव गुप्ता, दुकानदार, गोल्डन स्टेट।
विज्ञापन

ध्यान दे पावरकॉम
इस कॉलोनी में लटकते बिजली के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। यहां अक्सर स्कूल बसें फंस जाती हैं। इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। पावरकॉम को भी ध्यान देने की जरूरत है। - सीताराम, प्रधान गोल्डन स्टेट।
ओवरफ्लो होता है पानी
बरसाती पानी की निकासी का यहां कोई उचित प्रबंध नहीं है। इसके चलते नाले का पानी ओवरफ्लो होता रहता है। पूरी कॉलोनी में बरसाती पानी भर जाता है। नगर काउंसिल ने पंचकूला से आने वाले पानी को रोकने के लिए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया था, लेकिन यह काफी नहीं है। - विजय, दुकानदार।
लोग हो रहे परेशान
यहां पंचकूला के कुछ लोग बलटाना में गोबर फेंक देते हैं, जिसके चलते यहां रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं नीचे लटक रहे बिजली के तार और खुले मीटर बॉक्सों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -भगत सिंह, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें