फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक और मौत, ट्राइसिटी में 127 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शुक्रवार को कोरोना से ट्राइसिटी में एक मौत हो गई। वहीं 127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्वाधिक 70 मामले चंडीगढ़, मोहाली में 28 और पंचकूला में 29 केस सामने आए हैं। जिले में पिछले पांच दिन में संक्रमण की चपेट में आने से तीन लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि तीनों लोगों की मौत का कारण गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होना बताया जा रहा है। वहीं सेहत विभाग लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ के रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 28 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। वहीं 27 जून को जीरकपुर के गांव छत के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो गई। वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। हालांकि इलाज दौरान इनकी मौत हो गई। 27 जून को 42 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होकर बीमार हो गए। वहीं 29 जून को फेज-7 के रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण की चपेट में आ जाने के बाद मौत हो गई। इनकी मौत का कारण कैंसर से पीड़ित होना बताया गया है और इस दिन 52 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे।
पांच दिन में 251 लोग हुए कोरोना संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। बीते पांच दिन में 251 लोगों को अपनी चपेट में लेकर बीमार कर चुका है। दूसरी ओर सेहत विभाग के अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया, वे लोग सेहत केंद्र जाकर टीकाकरण करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि अगर व्यक्ति ने टीकाकरण करवा रखा है तो कोरोना संक्रमण के लक्षण शरीर में कम असर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख संक्रमित मौत टीकाकरण करवाया
27 जून 42 01 786
28 जून 64 00 555
29 जून 52 01 382
30 जून 65 00 163
01 जुलाई 28 01 443
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें