फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा बारिश....पानी में डूबीं वीआईपी रोड की सड़कें

विज्ञापन
वीआईपी रोड पर भरा बरसात का पानी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को हुई एक घंटे की बरसात के बाद पूरा दिन वीआईपी रोड की सड़कों पर पानी खड़ा रहा। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीआईपी रोड पर स्थित माया गार्डन एसबीपी साउथ सिटी नामक कई सोसाइटियां यहां हैं। इसके साथ ही नाभा गांव से वीआईपी रोड पर जाने वाली सड़क पर भी कोई सोसाइटियां मौजूद हैं। इनके आगे बरसात का पानी खड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर काउंसिल द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। इस कारण यहां अक्सर बरसात के दिनों में पानी खड़ा हो जाता है। वहीं ज्यादा बारिश होने पर पानी उनके घरों में घुस जाता है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात का पानी जब सीवरेज के पानी मे मिक्स हो जाता है तो सीवरेज का पानी सड़कों पर बाहर निकल जाता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
जल्द किए जाएं निकासी के प्रबंध
बच्चे भी इस बरसाती पानी में खेलने के लिए चले जाते हैं। इसलिए उनके बीमार होने का डर रहता है। लोगों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएं ताकि लोग इस समस्या से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें