फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोहाली की सड़कों तक पहुंचेगी स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी, रुकेंगे सड़क हादसे

विज्ञापन
मोहाली में स्ट्रीट लाइट्स के ऊपर आईं पेड़ों की टहनियों की प्रूनिंग करते निगम कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर में गुजरात मॉडल पर लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सड़कों तक न पहुंचने के मामले में आखिर नगर निगम की नींद खुल गई है। निगम ने एयरपोर्ट रोड से लेकर सभी प्रमुख सड़कों पर एलईडी लाइटों के ऊपर तक झुकी पेड़ों की टहनियों की प्रूनिंग का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सबसे पहले इलाकों की स्ट्रीट लाइट्स पर झुकी पेड़ों की टहनियों की प्रूनिंग की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले 15 दिन में यह दिक्कत दूर हो जाएगी। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा है कि उनकी कोशिश यहीं है कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमर उजाला की ओर से 26 सितंबर के अंक में पेड़ों की छंटाई न होने से स्ट्रीट लाइट की रोशनी सड़क तक न पहुंचने के मामले को ‘गुजरात मॉडल पर करोड़ों रुपये की लाइटें लगाईं, अंधेरा न भगा पाईं’ शीर्षक से प्रकाशित की थीं। जैसे ही यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल-जवाब किया गया। इसके बाद युद्घ स्तर पर पेड़ों की प्रूनिंग का फैसला लिया गया। सबसे पहले उन सड़कों को चुना गया जहां पर आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में पहले चरण में नगर निगम के अधीन आने वाले एयरपोर्ट रोड, पीसीएल चौक से फर्नीचर मार्केट, मोहाली गांव से वाईपीएस चौक तक जाने वाली सड़क, एसएसपी निवास से मटौर जाने वाली सड़क पर यह काम किया जा रहा है। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आगे चलकर त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में सड़कों पर अपेक्षाकृत आवाजाही ज्यादा बढ़ जाती है। इस चीज को पूरी तरह से ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाए। लोगों को यह भी कहा गया है कि किसी इलाके में स्ट्रीट लाइट की दिक्कत आ रही है तो उन्हें सीधे इस बारे में जरूर जानकारी दें। जिससे समय रहते सभी काम किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें