मोहाली। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आरबीयू) ने 50 नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट गुरिंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि कोर्स पूरा होने पर अपने विद्यार्थियों की प्लेसमेंट सुनिश्चित की जाएगी। कैंपस में नौजवानों के लिए डिफेंस प्रेपरेटरी एकेडमी (डीपीए) खोली जा रही है। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह (पीवीएसएम, एवीएसएम) की देखरेख में तीन तरह के प्रोग्राम कोर्स होंगे।
इसके अलावा विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मेडिकल एंड अलॉयड साइंसिज की तरफ से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्ज, फिजियोथैरेपी में मास्टर्ज, स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी में मास्टर्ज, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन में मास्टर्ज और बीएससी कार्डियोवैसकुलर टेक्नोलोजी, रेडियोलोजी और इमेजिंग में एमएससी टेक्नोलोजी, डायलसिस टेक्नोलोजी, ऑपरेशन थिएटर और एनसथीसिया टेक्नोलोजी, हिस्टोपैथोलोजी, माइक्रोबायोलोजी और डिप्लोमा मेडिकल लैब टेक्नोलोजी की शुरुआत की गई है।