फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईटीआई की छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 स्थित सरकारी आईटीआई में पढ़ाई करने वाले छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के एजुकेशन सेल की तरफ से एक वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को समझाया गया कि वह जब भी गाड़ी चलाएं तो हमेशा दस्तावेज अपने साथ रखें। इतना ही नहीं इस मौके पर संस्था के प्रिंसिपल शमशेर सिंह पुरखालवी ने कहा कि जल्दी ही जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर से संपर्क किया जाए। साथ ही आईटीआई में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी एक विशेेष कैंप लगाया जाएगा, ताकि छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने संबंधी दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज जनकराज ने छात्राओं को समझाया कि ट्रैफिक नियम पालन करने से जहां हम अपना जीवन तो सुरक्षित बनाते हैं। साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए हम सुरक्षित वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसों में होती है। ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस के अलावा माता पिता को भी अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वह खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें, ताकि सड़क हादसों को रोकने में सहयोग मिले। इस मौके पर छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के साइनों के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर पुलिस एजुकेशन सेल की टीम के सदस्यों में हरजीत कौर, संस्था के ग्रुप इंस्ट्रक्टर सतनाम सिंह, राकेश कुमार, दर्शना कुमारी, गुरविंदर कौर, उपासना अत्री, शवि गोयल, अमनदीप शर्मा व हरमनदीप कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें