फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिविल अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी टेस्ट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों को अब सिविल अस्पताल में 24 घंटे विभिन्न बीमारियों के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं टेस्ट के दाम मार्केट से 40 फीसदी कम होंगे। बता दें कि इससे पहले लैब तीन बजे शाम को बंद हो जाती है, जिससे लोगों को एमआरआई और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। वह कोई भी टेस्ट किसी भी समय करवा सकेंगे। अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ से अधिक टेस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में खोली गई इस आधुनिक लैब को छह महीने से अधिक का समय हो गया है। इसकी खासियत यहां है कि आधुनिक मशीनों के साथ लोगों के टेस्ट किए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में जो मशीनें रखी गई हैं वे शहर के बड़े अस्पताल पीजीआई जैसे संस्थानों में हैं। दूसरी ओर, शहर में रोजाना छोटी-बड़ी बीमारियों के टेस्ट कम रेट में किए जाते हैं, जिसमें ब्लड, थायराइड, यूरिन, एचआईवी, प्लेटलेट्स, टीएलसी, एचबी जैसे कई तरह के टेस्ट यहां 70 प्रतिशत बाजार से कम रेट पर किए जाते हैं। जबकि, अकसर लोग सरकारी अस्पताल समझकर मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने से गुरेज करते हैं, लेकिन जिन लोगों को सेंटर के बारे में पूरी जानकारी है वह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को दिखाकर ही अपने टेस्ट करवाते हैं और इलाज भी बड़े सरकारी संस्थानों के मुकाबले टेस्ट किए जाते हैं।
आठ तरह की होती है एमआरआई
मेडिकल कॉलेज में बनी आधुनिक लैब में हेड सिटी स्कैन और आठ तरह की एमआरआई की जाती है। इन टेस्टों के रेट में बाजार के मुकाबले काफी अंतर है। अक्सर देखा गया है कि लोग महंगे टेस्ट को ही सही रिपोर्ट समझते हैं। क्योंकि, वहां किसी को इन टेस्ट के बारे में जानकारी नहीं दी जाती, जिसके कारण प्राइवेट सेंटर में मन चाहे रेट पर टेस्ट किए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के साथ-साथ लैब में भी डॉक्टर रिपोर्ट चेक करने के बाद मरीज को टेस्ट की कॉपी सौंपते हैं।
विज्ञापन

फोन पर ही पहुंच जाती है रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के लिए लैब 24 घंटे के लिए खोली गई है। जच्चा-बच्चा केंद्र के पास लैब होने से गर्भवती महिलाओं के देर रात में भी टेस्ट हो पाते हैं। यहां मरीजों के लिए छोटी ई-रिक्शा का प्रबंध किया गया है। वहीं, जिस मरीज को लैब तक आने में समस्या आती है वहीं लैब के कर्मचारी मरीज का टेस्ट लेने कहीं भी पहुंच सकते हैं। मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट फोन पर ही पहुंच जाती हैं। दूसरी तरफ लैब के बाहर ही टेस्ट की रिपोर्ट देने के लिए कमरा बनाया गया है जहां से कभी भी रिपोर्ट की कॉपी ली जा सकती है।
24 तरह के टेस्टों की है सुविधा
मेडिकल कॉलेज में अक्सर रोड एक्सीडेंट केस आते हैं। ऐसे में गंभीर मरीज के शरीर की अंदरूनी जांच करने के लिए टेस्ट जरूरी होते हैं। लैब में सिटी स्कैन के 24 तरह के टेस्टों की सुविधा है। मार्केट में यही टेस्ट दो से लेकर 4 हजार रुपये में किए जाते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में यहीं टेस्ट 400 से 1000 के बीच, तीन गुना सस्ते रेट पर किए जा रहे हैं। जबकि एमआरआई टेस्ट जिसका एक टेस्ट में 4 या 12 हजार के बीच में प्राइवेट सेंटरों में किया जाता है, वहीं उक्त लैब में यहीं टेस्ट आठ तरह की एमआरआई का रेट 1000 से लेकर 3000 हजार के बीच में किया जाता है।
कोट्स...
लोगों की सुविधा को देखते हुए बाजार से कम दाम पर टेस्टों की सुविधा शुरू की गई है, ताकि लोगों को इलाज के लिए इधर से उधर न भटकने की बजाय अस्पताल में ही अलग-अलग टेस्ट करवा सकें।
विज्ञापन

-भवनीत भारती, प्रिंसिपल ऑफ डायरेक्टर, बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें