फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबिका ग्रुप के एमडी के केस में नामजद अधिकारी गैरहाजिर, दफ्तरों में सन्नाटा

Fri, 24 Feb 2023 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबिका ग्रुप के एमडी के केस में नामजद अधिकारी गैरहाजिर, दफ्तरों में सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। मोहाली विजिलेंस की ओर से अंबिका ग्रुप के एमडी प्रवीन कुमार, पूर्व कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा, एएमई अमित दुरेजा, गुरदीप सिंह, सुरिंदर पाल सिंह बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्टमैन जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वीरवार को खरड़ नगर परिषद के दफ्तर में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। इस मामले में नामजद सभी अधिकारी दफ्तरों से गैरहाजिर रहे। एमडी प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी की वीरवार को चर्चा रही कि नगर परिषद का कौन सा अधिकारी विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है। मुकदमे में नामजद बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह, सुरिंदर पाल सिंह और ड्राफ्टमैन जसविंदर सिंह तीनों दफ्तर से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह गिल ने बताया कि इन तीनों अधिकारियों की न तो कोई छुट्टी की अर्जी आई है और न इस बारे में कोई फोन आया है। जबकि ड्राफ्टमैन जसविंदर सिंह फरवरी में अब तक छह दिन ही दफ्तर आया है, वह भी गैरहाजिर रहा। नामजद अधिकारियों के नीचे काम करते नगर परिषद के कई कर्मचारियों में भी डर का माहौल बना हुआ है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह गिल समेत नगर परिषद के अनेक कर्मचारी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें