मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा घोषित 8वीं के परिणाम में मोहाली जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोई भी विद्यार्थी टॉप तीन स्थानों में अपनी जगह नहीं बना पाया है। जहां तक पास प्रतिशत का मामला है तो जिला 20वें नंबर पर रहा है। जिले का पास प्रतिशत 97.47 है।
लुधियाना व जालंधर भी पास प्रतिशत के मामले में आगे हैं। इससे एक बार जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा कोई भी नया प्रोजेक्ट लांच करना हो या फिर पढ़ाई की कोई नई तकनीक चुननी हो तो जिले को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं शिक्षा माहिरों के अनुसार कोरोना काल चल रहा था। ऐसे में परिणाम ठीक रहा है। हालांकि इसमें सुधार किया जा सकता है। इससे पहले पांचवीं के परिणाम में भी जिले की स्थिति ऐसी ही रही थी।
जिलावाइज परिणाम
जिला अपीयर पास पास प्रतिशत
पठानकोट 6271 6231 99.36
कपूरथला 8094 8026 99.16
होशियापुर 16243 16084 99.02
फरीदकोट 6784 6713 98.95
रूपनगर 7023 6942 98.85
तरनतारन 14040 13862 98.73
अमृतसर 29418 29038 98.71
गुरदासपुर 17672 17442 98.70
एसबीएस नगर 6283 6198 98.65
फाजिल्का 14663 14459 98.61
फिरोजपुर 11271 11108 98.55
मानसा 9105 8973 98.55
मोगा 9865 970 98.39
फतेहगढ़ साहिब 6150 6047 98.33
बरनाला 5770 5670 98.27
पटियाला 20949 20564 98.16
जालंधर 22315 21884 98.07
लुुधियाना 42978 42009 97.75
बठिंडा 14771 14397 97.47
मोहाली 10092 9837 97.47
श्री मुक्तसर साहिब 10963 10680 97.42
मलेरकोटला 4416 4297 97.31
संगरूर 12806 12391 96.76