फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली हमले में नया खुलासा: पेवर ब्लॉक के ढेर से लगाया गया था निशाना, रेकी के बाद की गई थी वारदात

Thu, 12 May 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पुलिस के खुफिया विभाग पर किए गए हमले के मामले को सुलझाना पंजाब पुलिस के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जांच में डीजीपी तक जुटे हुए हैं। घटनाक्रम के हर अपडेट से सीएम भगवंत मान को अवगत करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
मोहाली में इसी पेवर ब्लॉक के ढेर के पास से हमला किया गया था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर हुए हमले के संबंध में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने हमला इमारत के सामने पड़ी खाली जगह पर लगे पेवर ब्लॉक के ढेर से किया था क्योंकि वहां पर कुछ पेवर ब्लॉक नीचे गिरे हुए थे। साथ ही रॉकेट लॉन्चर का एक हिस्सा भी उसके पास से ही मिला है। वैसे अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिस तरह से यह हमला हुआ है उससे यह बात तो साफ हो गई है कि हमला करने वालों ने पहले रेकी की थी, पूरी रणनीति के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद वे अपनी कार से निकल गए। दूसरी तरफ यह मामला पंजाब पुलिस के गले की आफत बन गया है क्योंकि अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस क्यों कुछ नही कर रही है।

पंजाब से लेकर यूपी तक जांच करेंगी टीमें

पंजाब पुलिस इस केस को सुलझाने के लिए पूरे पंजाब समेत यूपी और पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी जांच कर रही है। टीमों ने कई लोगों को राउंड अप किया है। यह केस सुलझाना पंजाब पुलिस के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है क्योंकि इस बार हमला खुद पंजाब पुलिस पर ही हुआ है। इस मामले की जांच में डीजीपी तक जुटे हुए हैं। घटनाक्रम के हर अपडेट से सीएम भगवंत मान को अवगत करवाया जा रहा है। 

जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है उसके बाद से आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। विरोधी दल सवाल उठा रहे हैं कि इस सरकार के आने से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। पहले एक के बाद एक  लोगों की हत्या हो रही थी। अब पुलिस के मुख्यालय पर ही हमला हो गया है ऐसे में आम लोगों का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें