फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन प्लान: मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा न्यू चंडीगढ़

Sun, 06 Mar 2016 11:14 PM IST
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
निर्माण कार्य - फोटो : file photo
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ को गमाडा ने मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके तहत यहां पर दो मेडिकल यूनिवर्सिटी और 14 अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है। यह सारा काम प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से होगा। इसके लिए गमाडा आठ मार्च से स्कीम शुरू करने जा रहा है। स्कीम लंबे समय तक चलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ को एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित कर रहा है। एक तरफ जहां इलाके में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी बसाई जा रही है। वहीं, दो फेसों में मेडी सिटी की दिशा में कार्रवाई चल रही है। मेडी सिटी करीब 258 एकड़ में बसेगी। गमाडा ने इसके लिए प्लॉट अलॉट करने के लिए बाकायदा पॉलिसी बनाई है। वहीं, पूरे इलाके का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक ही इलाके को विकसित किया जाएगा।

पंजाब का कैंसर खत्म करेगा न्यू चंडीगढ़
मेडी सिटी फेज-1 में करीब 50 एकड़ जगह में कैंसर हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण टाटा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग किया जा रहा है। इसके बनने से जहां राज्य में तेजी से फैल रहे कैंसर से छुटकारा मिलेगा, वहीं लोगों का इलाज भी मुफ्त होगा। दिलचस्प बात यह है कि राज्य सरकार ने उक्त जमीन अस्पताल को मुफ्त में मुहैया करवाई है। अस्पताल का नींव पत्थर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रखा था।
विज्ञापन


यह अस्पताल पहले ही दे चुके हैं दस्तक
जानकारी के मुताबिक न्यू चंडीगढ़ में बने मेडी सिटी में वेदांता, चैतन्य और गरेवाल आई अस्पताल समेत कई प्राइवेट अस्पतालों को पहले ही जगह अलॉट हो चुकी है।

इलाज के लिए विदेशों से आ रहे मरीज
शहर के अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए मरीज विदेशों से आ रहे हैं। इनमें लीवर ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स से ग्रस्त मरीज शामिल हैं। संबंधित बीमारियों के अधिकतर रोगी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ रहे हैं।

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
गमाडा की ओर से न्यू चंडीगढ़ को कॉमर्शियल और रिहायशी इलाकों को जरूरत के मुताबिक बसाया जा रहा है। इसके लिए सीवरेज, फ्ल्ड वाटर पाइप्स, बिजली की पर्याप्त सप्लाई, चौड़ी सड़कें, पार्किंग आदि की आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें