फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भतीजों ने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर किया कातिलाना हमला, केस दर्ज गांव दैड़ी में जमीन के विवाद में वारदात, आरोपियों ने बलबीर सिंह पर 10 जगह किए वार पटियाला का रहने वाला बलबीर हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। गांव दैड़ी में जमीन के विवाद को लेकर भतीजों ने साथियों सहित अपने चाचा पर कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में गांव देवीनगर अबरावा राजपुरा जिला पटियाला का रहने वाला बलबीर सिंह घायल हुआ है। सोहाना पुलिस ने मामले में घायल बलबीर सिंह के बयान पर परविंदर सिंह उर्फ बंटी (भतीजा), आशु (भतीजा), कमलप्रीत सिंह व गुज्जर (दोनों दोस्त) व अन्यों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। आरोपियों ने बलबीर सिंह पर 10 जगह वार किए थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बलबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सेक्टर-82 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 3 दिसंबर को शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने मोटर साइकिल पर घर से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह गांव दैड़ी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वह उसे घायल कर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद उसने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। बलबीर सिंह ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है, जिसको लेकर यह विवाद चल रहा है। परविंदर सिंह उसका भतीजा है। उन्हें शक है कि बलबीर सिंह को जमीन में उनसे ज्यादा हिस्सा दिया गया है। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें