फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीपीयू जब्त एसपी सिंह सहित दो को भेजा न्यायिक हिरासत

Fri, 13 Jan 2023 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीयू जब्त एसपी सिंह समेत दो को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने औद्योगिक जमीन धोखाधड़ी से रियल एस्टेट कंपनी को ट्रांसफर करने के मामले में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसपी सिंह और एस्टेट ऑफिसर अंकुर चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी अंकुर चौधरी के कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को वीरवार को दोपहर बाद मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत में विजिलेंस ब्यूरो के वकील ने दलील दी है कि उन्हें आरोपियों से अभी और पूछताछ करनी है। इसलिए पांच दिन का रिमांड दिया जाए। वहीं आरोपी अंकुर चौधरी के वकील ने दलील दी कि ब्यूरो ने उनके कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर लिया है। अभी बरामद करने के लिए कुछ भी नहीं है। विजिलेंस की पूछताछ भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में हिरासत में रखना ठीक नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एसपी सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने श्मशान घाट की पार्किंग से उस समय गिरफ्तार किया था जब वह वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें