फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में युवा दिवस पर ईवोक नेशनल यूथ समिट -2023 आयोजित

Fri, 13 Jan 2023 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

25 साल में वर्ल्ड सुपर पॉवर बन सकता है भारत : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में युवा दिवस पर ईवोक नेशनल यूथ समिट -2023 आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीरवार को युवा दिवस के अवसर पर ईवोक नेशनल यूथ समिट-2023 का आयोजन किया गया। इस समिट का मुख्य विषय इंडिया एट दि रेट 100 था। समिट का स्लोगन अमृत काल में भारतीय युवाओं के लिए चुनौतियां और संभावनाएं था। इस अवसर पर राजनीति, बिजनेस, कला, लेखक, फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों ने अपने विचार रखे। इस समिट में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। वक्ताओं ने अमृत काल में भारतीय युवाओं के लिए चुनौतियां और संभावनाएं पर अपने विचार युवाओं के साथ साझा किए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हमारे पास जनसंख्या एक संसाधन की तरह है। हमारे देश में 60 % से अधिक लोगों की उम्र 45 वर्ष से कम है जो लगातार काम कर सकते हैं। अगर इस जनसंख्या का एक विजन के साथ सही इस्तेमाल हुआ तो भारत देश अगले 25 साल में वर्ल्ड सुपर पॉवर बनने की क्षमता रखता है। कोविड काल में भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण पूरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा था। इसी कारण एप्पल जैसी कंपनी को भी भारत आना पड़ा। उन्होंने युवाओं से अपील कि है कि वह अपनी शिक्षा पर लगातार ध्यान दें। उन्होंने समाज में ओटीटी के बढ़ते प्रभावों से युवाओं को आगाह किया और सिनेमा जगत से यह भी अपील की है कि ओटीटी पर वह कुछ नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति स. सतनाम सिंह संधु ने कहा कि पिछले 8 साल में युवाओं को बहुत अवसर मिला है चाहे यह नौकरी के क्षेत्र में हो या स्वरोजगार के क्षेत्र में। देश में उच्च शिक्षा का स्तर बहुत बढ़ा है। इसका कारण है कि 34 साल के बाद देश को एक नई शिक्षा नीति मिली है। जो देश के युवाओं को बदलते समय के साथ इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रही है। इस समारोह में ब्यूरोक्रेट अंजली बिरला, खेल जगत से संग्राम सिंह, फिल्म जगत से प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर जैसी देश की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें