फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को बुरी तरह से पीटने वाली मां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बच्ची को बुरी तरह से पीटने वाली मां को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 9 महीने पहले खरड़ के नजदीकी गांव गडांगा खेड़ी से बच्ची की पिटाई का एक सामने आया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में मां द्वारा बच्ची को उसकी टांगों से पकड़कर तेज धूप में छत से उल्टा लटकाकर उस पर अत्याचार किया गया और बच्ची बुरी तरह रोती हुई दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

मामला गांव गडांगा के सरपंच गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत द्वारा घडुआं पुलिस के ध्यान में लाया गया था। सरपंच गुरिंदर सिंह ने बताया कि यह महिला गांव गडांगा की निवासी है और इस महिला का पति लगभग एक साल से फरार है। इसके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़कियां व एक लड़का है। इसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी रहता है। सरपंच ने बताया कि पूरा गांव इस महिला से परेशान है। महिला अक्सर बच्चों को बुरी तरह पीटती है और कई बार बच्चों को आटे वाले ड्रम में भी बंद कर देती है। जब कोई इसे रोकता या कुछ कहता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर देती है।
बच्ची का कराया जा रहा मेडिकल
जांच अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो लगभग 9 महीने पुरानी है परंतु अब दोबारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को देखने व गांव गडांगा खेड़ी के सरपंच गुरिंदर सिंह के बयानों के आधार पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है और यदि कोई चोट सामने आई तो महिला के खिलाफ और धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें