फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दो और बुजुर्गों की कोरोना से मौत, 138 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में भले ही कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ गया है, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। चौबीस घंटे में दो और लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी, जबकि 138 संक्रमण का शिकार हुए। वहीं, 599 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1981 हो गई, जबकि मौतों का आंकड़ा 1133 पर पहुंच गया है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों में एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। दोनों की उम्र साठ व 63 साल थी। दोनों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। संक्रमितों में डेराबस्सी से 15, ढकोली से 23, लालड़ू से 5, बूथगढ़ से 3, घंडूआं से 4, खरड़ से 17, कुराली से 2, बनूड़ से 2, मोहाली से 67 लोग हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 94425 हो गई है। इनमें से 91311 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय केस 1981 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें