फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए मोहाली नगर निगम ने सजाई शापिंग स्ट्रीट, दुकानदारों ने बाजार किए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से जंग के बीच करीब दो साल के बाद दिवाली पर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। शहर के सभी बाजारों को दुकानदारों ने जहां आकर्षक लाइटों से सजाया है। वहीं, शहर की शॉपिंग स्ट्रीट पर नगर निगम की ओर से दिल्ली और बड़े महानगरों की तर्ज पर आकर्षक जगमग लाइटें लगाई गई हैं। इस तरह सजे बाजार गुलजार लग रहे हैं और इनका नजारा देखते ही बन रहा है। वहीं, यह लाइटें लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसी बीच व्यापार मंडल ने लोगों से अपील की है कि वह ऑनलाइन कंपनियों से सामान खरीदने की बजाए लोकल दुकानदारों का साथ दें और दुकानदारों से खरीदारी करें। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा की मानें तो ऑनलाइन की तुलना में दुकानदार आकर्षक आफर दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-11 से लेकर फेज-5 पीटीएल, फेज-दो, एक, चार, फेज-3बी1, 3बी2, पांच और सात की शोभा देखते ही बन रही है। सभी बाजारों में आकर्षक लाइटिंग की गई है। इतना ही नहीं बाजार में पूरी तरह से चहल पहल है। लोग भी खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। वहीं, पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मार्केट्स के बाहरी साइड और प्रमुख सड़कों पर स्पेशल नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस की टीमें तैनात की जा रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी भी संदिग्ध चीज या व्यक्ति को बाजार या किसी अन्य जगह पर देखते है तो तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर सूचित करें। इसके अलावा पुलिस की वेबसाइट पर जाकर किसी भी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पुलिस की तरफ से लोगों को हिदायत दी जा रही है कि शॉपिंग करते समय गाड़ियां पार्किंग में ही खड़ी करें, जिससे इलाके में पार्किंग की दिक्कत न हो। मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेेेदी का कहना है कि निगम अपने शहर के व्यापारियों और लोगों के साथ है। पूरी शहर को सजाया जा रहा है और लोगों को भी इसमें सहयोगी बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें