फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: नई डीसी ने की सरकारी दफ्तरों में औचक चेकिंग, लोगों की मुश्किलें जानीं, अधिकारियों को दी हिदायत

Fri, 24 Sep 2021 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

डीसी ईशा कालिया व अधिकारियों की टीम ने फर्द केंद्र, सुविधा केंद्र, आरटीआई दफ्तर, तहसील दफ्तर का दौरा किया। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मुलाजिमों की दिक्कतों को जाना। साथ ही उच्च अधिकारियों को खामियों को सुधारने की हिदायत दी। उन्होंने टोकन नंबर जारी करने से लेकर सेवा मुहैया करवाए जाने की प्रक्रिया को समझा। 
विज्ञापन
मोहाली में डीसी ने सरकारी कार्यालयों में औचक चेकिंग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली की नई डीसी ईशा कालिया कार्यभार संभालने के साथ ही पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की। साथ ही सरकारी दफ्तरों द्वारा लोगों को मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर सरकारी सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों व मुलाजिमों को अपने प्रदर्शन सुधारने के टिप्स भी दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तर में आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस जाना नहीं चाहिए। तय समय में लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाईं जाएं। किसी भी प्रकार की अत्यधिक देरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। साथ ही संबंधित कार्यालय के प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : दौरा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं चंडीगढ़, कहा-देश में तेजी से हो रहे हैं आर्थिक सुधार  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डीसी ईशा कालिया व अधिकारियों की टीम ने फर्द केंद्र, सुविधा केंद्र, आरटीआई दफ्तर, तहसील दफ्तर का दौरा किया। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मुलाजिमों की दिक्कतों को जाना। साथ ही उच्च अधिकारियों को खामियों को सुधारने की हिदायत दी। उन्होंने टोकन नंबर जारी करने से लेकर सेवा मुहैया करवाए जाने की प्रक्रिया को समझा। 

इस मौके पर उन्होंने सुविधा केंद्र के प्रबंधन को हिदायत दी कि काउंटर पर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति जिस सेवा के लिए आता है, उसे उस सेवा के बारे विस्तार से बताया जाए। कौन से दस्तावेज लगने हैं, इसके बारे में गाइड किया जाए। ताकि व्यक्ति को बाद में परेशानी न उठानी पड़े। डीसी ने कहा कि टोकन प्रदान करने के बाद लोगों को निर्धारित समय सीमा में ही सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को बैठने के लिए कुर्सियों आदि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। इस मौके उनके साथ एडीसी (जी) कोमल मित्तल, एडीसी (डी) डॉ. हिमांशु, एसी जी तरसेम चंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिकारियों को ऐसे आना होगा पेश
डीसी ईशा कालिया ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने सेवा केंद्र खोले हैं। वहां पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के कामकाज पर पैनी नजर रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे। डीसी ने केंद्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को लोगों के प्रति अच्छा रवैया रखने और उनके साथ विनम्रता से पेश आने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें