फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुष्कर्म से नाबालिग हुई गर्भवती, बलौंगी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। बलौंगी पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिक से दुष्कर्म के बाद गर्भवती हाेने के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। मामला झारखंड से जुड़ा होने के कारण केस को झारखंड थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी की पहचान विकास निवासी गांव पहानटोली जलदेगा झारखंड के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बलौंगी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट में नामजद किया है।
विज्ञापन


मामला करीब पांच महीने पुराना है। पीडि़ता ने बताया कि वह झारखंड अपने जानकार के पास गई थी, जहां उसकी जान पहचान विकास से हुई। विकास ने उसे बहका फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वह उसका नुकसान कर देगा। पीडि़ता इसके बाद मोहाली आ गई, यहां आकर पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी तो पुलिस ने जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज मामला झारखंड भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें