फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में नव-विवाहिता ने खुद को फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला की पहचान दीपिका सेठी के रूप में हुई है। पिता शील सेठी की शिकायत पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

फेज-11 के क्वार्टरों में रहने वाले राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह स्वीगी में खाने की डिलीवरी का काम करता है और शुक्रवार अपने काम पर था। जबकि घर पर दीपिका अकेली थी, जिसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बताया कि लंबे समय से दीपिका बीमारी का शिकार थी, जिसको लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी और उसकी बीमारी को लेकर इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को दीपिका ने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें