मोहाली। जिले में शनिवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि किसी की मौत नहीं हुई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भले ही अब डेंगू के केसों में कमी आ रही है, लेकिन अभी अलर्ट रहने की जरूरत है तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डेंगू संदिग्ध 16 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में से एक बाहरी जिले से संबंधित है। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस महीने अब तक बीस केस सामने आ चुके हैं। जबकि गत पांच दिन में 39 केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट व इलाज फ्री है। ऐसे में किसी में भी डेंगू संबंधी लक्षण नजर आते हैं तो पहल के आधार पर इलाज करवाएं।