जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला रोड पर स्थित दवाइयों के गोदाम व एक पेट शॉप के नजदीक खुले में मेडिकल वेस्ट जलाया जा रहा है। जबकि ऐसा करना कानूनी अपराध है।
मेडिकल वेस्ट को जलाने और डिस्पोज ऑफ करने का काम प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी कुछ नियमों के तहत विशेष तरीके से नष्ट किया जाता है। लेकिन यहां कुछ लोग खुले में दवाइयां जलाकर पर्यावरण दूषित कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर प्लास्टिक और केमिकल होता है जिसको जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जो मान्य प्रक्रिया है उसमें ऐसे कचरे को रेनबो नामक मोहाली की एक कंपनी मात्र कुछ फीस लेकर उठा कर ले जाती है। बाद में कंपनी नियमों के मुताबिक इसका निस्तारण करती है।