एक्सईएन को ज्ञापन देने की जानकारी देते संगठनों के लोग। संवाद
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित शालीमार एनक्लेव के निवासी बिजली के कटों से परेशान हैं। इस संदर्भ में लोगों ने ज्ञापन सौंपकर बिजली विभाग के एक्सईएन को अपनी समस्या बताई। शालीमार एनक्लेव के अध्यक्ष डॉक्टर अजय यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सचिन, ओमवीर सिंह, महासचिव मंजू भवानी के अलावा बंसीलाल, नरेश गोयल, महेश कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह सहित सभी कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में नए मकान बन चुके हैं।
इससे कॉलोनी निवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण बिजली का लोड भी बढ़ गया है। गर्मी के दिनों में कॉलोनी में रात-रात भर बिजली के कट लगते हैं, कई बार ट्रांसफार्मर का फ्यूज भी उड़ जाता है। इसके चलते बिना बिजली-पानी के परेशानी होती है। बिजली की घटिया सप्लाई के कारण कॉलोनी निवासी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि कॉलोनी में बिजली के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक ट्रांसफार्मर कॉलोनी के मेन गेट के पास है। यह 200 केवीए का है। इसे 300 केवीए किया जाए। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर जो कि पानी के ट्यूबवेल के पास लगा है। वह 100 केवीए का है, उसे 200 केवीए का किया जाए।
उन्होंने कहा कि दोनों जगह पर जो केबल डाली हुई है उसकी हालत भी खस्ता हो चुकी है। कॉलोनी में नई केबल डाली जाए ताकि आने वाले समय में बिजली के साथ संबंधित कोई भी समस्या पैदा ना हो। कॉलोनी निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली की समस्या के लिए जब भी इस क्षेत्र के जेई को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाता।
्र
एसडीओ प्रवीण सिंगला की बदली हो चुकी है। मुझे यहां का अतिरिक्त कार्यभार कुछ दिनों के लिए मिला है। शालीमार एनक्लेव की समस्या की मुझे जानकारी नहीं है, फिर भी मेरी कोशिश रहेगी कि किसी को भी बिजली संबंधी कोई समस्या ना आए। -लवप्रीत सिंह, एसडीओ, बिजली विभाग जीरकपुर।