फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में 20 करोड़ से बनने वाले बस स्टैंड का नक्शा तैयार, काउंसिल को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की तरफ से शहर में 20 करोड़ रुपये से नया बस स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है। बस स्टैंड निर्माण के लिए इसका नक्शा दिल्ली की एक नामी कंपनी की तरफ से तैयार करवाया गया है। यह नगर काउंसिल को सौंप दिया गया है। इस नए बस स्टैंड का नाम माता गुजर कौर के नाम पर होगा। योजना के मुताबिक बस स्टैंड निर्माण के लिए नगर काउंसिल दफ्तर को तोड़े जाने की भी योजना है। इसके निर्माण के लिए अस्थायी तौर पर काउंसिल के कार्यालय को बरवाला रोड पर स्थित सैनी भवन में 20 दिसंबर को तबदील कर दिया गया है। हालांकि बस स्टैंड का निर्माण शुरू होने से पहले ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई इस कारण कार्य बीच में रुक गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर काउंसिल की ओर से शहर को नई दिख देने के मकसद के साथ शहर में नया बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड पर श्री राम तलाई का सुंदरीकरण किया गया है। अति आधुनिक इस बस स्टैंड की बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी, जिसका नक्शा दिल्ली की नामी ऐलकेटी इंजीनियरिंग कंसलटेंट लिम. कंपनी ने तैयार किया है। हालांकि इसके लिए नगर काउंसिल की ओर से प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा गया था। जहां से इसको मंजूरी मिल गई है। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इसका नक्शा तैयार होकर आ गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुराने बस स्टैंड को भी तोड़ा जा रहा
बस स्टैंड के लिए खुली जगह के लिए पुराने बस स्टैंड को भी तोड़ा जा रहा है। बस स्टैंड की बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर काउंसिल दफ्तर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इसके अंदर शॉपिंग कांप्लेक्स, केफे सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। यहां पर गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग के उचित प्रबंध और लिफ्ट का प्रबंध भी किया जाएगा। बसों के दाखिल होने के लिए मुख्य दाखिले के लिए बड़े गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन- डेराबस्सी में बनाए जा रहे बस स्टैंड का डिजिटल नक्शा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें