खरड़। फलाईओवर के नीचे खानपुर चौंक से लेकर एयरपोर्ट चौंक तक जगह जगह सभी चौंकों पर ट्रैफिक की भीड़ के कारण लंबे लंबे जाम लग रहे हैं। इन चौंकों पर एक आधा जगह छोड़ कर ट्रैफिक लाईट न होने के कारण चारों ओर से आने वाले वाहन एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आपस में फंस कर रह जाते हैं जिस कारण पांच मिंनट की दूरी तय करने में लोगोंं को तीस से चालीस मिंनट लग जाते हैं।
लगभग सात आठ महीने पहले डीसी मोहाली के निर्देश पर नैशनल हाईवे और खरड़ नगर परिषद ने मिल कर खरड़ कुराली रोड़ पर गांव सहौड़ा चौंक, बस स्टैंड चौंक, लांडरा रोड़ पर, मंडी रोड़ चौंक, सन्नीं एनक्लेव निज्जर चौंक तथा एयरपोर्ट रोड़ चौंक सहित पांच जगह लाखों रूपये खर्च करके ट्रैफिक लाईटस लगाई थी लेकिन एयरपोर्ट रोड़ चौंक को छोड़ कर बाकी चारों जगह ट्रैफिक लाईटें बंद पड़ी हैं। इन लाईटों के बंद होने से चारों तरफ का ट्रैफिक लगातार चलता रहता है जिस कारण हर चौंक में जाम की स्थिति हर समय देखी जा सकती है। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को अपने स्थान तक पहुंचने में बहुत अधिक समय लग रहा है।
सुबह स्कूल व दफतरों के जाने के समय, दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होने के समय तथा शाम को दफतरों की छुट्टी होने के समय पांच बजे से आठ बजे तक ट्रैफिक की स्थिति और ज्यादा भीड़ भरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में स्कूल जाने वाले बच्चे तथा दफतरों में जाने वाले लोग अकसर देरी से पहुंच रहे हैं। फलाईओवर के नीचे खानपुर चौंक से लेकर एयरपोर्ट चौंक तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी में दस रोड़ कट हैं। इनमें तीन स्थानों बस स्टैंड चौंक, निज्जर चौंक तथा एयरपोर्ट चौंक को छोड़ कर किसी भी चौंक पर ट्रैफिक लाईट नही है। इनमें से भी सबसे व्यस्त बस स्टैंड चौंक की ट्रैफिक लाईटें तथा निज्जर चौंक की ट्रैफिक लाईटें लगने के साथ ही बंद पड़ी है। अन्य सात जगहों पर न तो कोई ट्रैफिक लाईट है और न ही इन चौंको मे कोई ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी तैनात है।
खरड़ व आसपास के इलाके में पिछले कुछ सालों में अनेक बड़ी कंपनियों के कमर्शियल व रिहायशी प्रोजैक्ट आये हैं जिस कारण शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी व कालेजों में हर साल आने वाले विद्यार्थियों की सं या में बढ़ौतरी होने के कारण शहर की आबादी लगभग पांच लाख के आसपास पहुंच गई है। शहरवासियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिये लगाई गई ट्रैफिक लाईटों को दोबारा शुरू किया जाये।
कुराली रोड़ पर दाऊं माजरा चौंक, किला चुंगी चौंक तथा गिलको चौंक पर नई ट्रैफिक लाईटेंं लगाई जाये और ट्रैफिक लाईटें लगने तक यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किये जायें। खरड़ ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पैक्टर ओमवीर ने बताया कि खरड़ ट्रैफिक पुलिस में उनके समेत कुल 12 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हैं जो कि बेहद कम हैं। शहर के व्यस्त बस स्टैंड चौंक, एयरपोर्ट रोड़ चौंक तथा निज्जर रोड़ चौंक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने के बाद बाकी चौंकों पर मजबूरन बिना ट्रैफिक पुलिस के रहना पड़ रहा है। उन्होनें कहा कि वह अपने उच्च अधिकारियों को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की सं या बढ़ाने के लिये लिखेगें।