पीरमुछल्ला। लोकहित सेवा समिति की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के उपलक्ष्य में देश की तीनों सेनाओं के सम्मान में वृंदावन गार्डन पीरमुछल्ला के समीप झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए भंडारा एवं वस्त्रों का लंगर लगाया गया। आदर्श एनक्लेव रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जेआर शर्मा और वृंदावन गार्डन रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय गोयल के सहयोग से इसका आयोजन हुआ।
समिति की प्रवक्ता सुमन रावत ने बताया है कि झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले मेहनतकश समाज के 600 से अधिक महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को इसका लाभ मिला। उन्हें दोपहर के भोजन में चपाती, कढ़ी, छोले, चावल तथा हलवा परोसा गया, जबकि कपड़ों में सूट-सलवार, कमीज-पैंट, साड़ियां, निक्कर एवं टी शर्ट का वितरण किया गया। इस दौरान विशेष अतिथि विजय गोयल, पार्षद ऊषा राणा, उरवा अध्यक्ष केआर शर्मा और अनीता कटारिया मौजूद रहे। आयोजन में सोइल टू साउल ट्रस्ट का भी विशेष सहयोग रहा।