फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से बचाव के लिए बाजार में बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए भले ही प्रशासन की ओर से लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन लोग इन आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि बाजारों में लोग बिना मास्क घूमते आम दिखाई देते हैं, जो दूसरे लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। दूसरी ओर, लोगों की लापरवाही को लेकर ऐसी स्थिति न बनें, इसको लेकर मंगलवार को डीसी ईशा कालिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी ईशा कालिया के नेतृत्व में अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें जिले में आ रहे कोविड पॉजिटिव केसों को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही कोरोना के नए स्वरूप को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर जायजा लिया, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण से पीड़ित मरीज मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकें। दूसरी ओर, अधिकारियों के साथ बैठक दौरान बाजारों में शॉपिंग करने वाले लोगों की ओर से अपनाए जाने वाले कोविड प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सामने आया कि बाजारों में शॉपिंग करने आने वाले अधिकतर लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और न ही एक दूसरे से सामाजिक दूरी वाले नियम का पालन कर रहे हैं। दूसरी ओर, बैठक दौरान डीसी मोहाली की तरफ से अधिकारियों को बाजारों में कोविड गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करने संबंधी लागू करवाने को लेकर निर्देश पारित किए गए। इसके अलावा, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल के शोरूम मालिकों को सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें