फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की इमारत तैयार, खिलाड़ी होंगे ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। आने वाले दिनों में जीरकपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर चमकने लगेगा। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जीरकपुर के नाभा साहिब में 13 करोड़ रुपये से अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। 15 एकड़ में तैयार किए जाने वाले इस खेल स्टेडियम की इमारत बनकर तैयार हो गई है। जबकि बाकी खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पर उतर भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों को और तराशकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का तैयार किया जाएगा। 15 एकड़ में तैयार किए जाने वाले इस खेल स्टेडियम की इमारत बनकर तैयार हो गई है। जबकि बाकी खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यहां पर चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को तराशने का काम किया जाएगा। स्पोर्र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर फुटबॉल का मैदान, जिम्नेजियम हॉल के साथ छह लेन का एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

पटियाला में खिलाड़ियों का लोड होगा कम
बता दें कि साई का इससे पहले स्टेडियम पटियाला में है। जहां पहले ही खिलाड़ियों का काफी भीड़ रहती है। जीरकपुर में स्टेडियम बनने के बाद पटियाला स्टेडियम में भीड़ कम होगी। सात साल पहले इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी, लेकिन लगातार इस प्राजेक्ट के बनने में देरी होती गई। नवंबर में यूनियन मंत्री किरन रीजजू ने इसका नींव पत्थर रखा था।
2025 तक पूरा करने का है लक्ष्य
2022 से 2025 तक देश के दो नेशनल स्टेडियम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें बेंगलुरु में तैयार किया जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व दूसरा जीरकपुर का साई रीजनल सेंटर शामिल है।
तीसरा स्टेडियम हो रहा है तैयार
साई का देश में यह 11वां व उतर भारत में तीसरा नेशनल स्टेडियम तैयार हो रहा है। इससे पहले यह स्टेडियम सोनीपत व पटियाला में पहले ही तैयार हैं। पहले फेज में एडमिन ब्लॉक का निर्माण किया जाना था। इसकी इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। इसके बाद अगले फेज में यहां पर फुटबॉल व जिम्नेजियम मैदान तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें