फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Celebration in Mohali: मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने सरकारी कालेज में किया ध्वजारोहण

Mon, 15 Aug 2022 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

खरड़ अनाज मंडी में सब डिवीजन स्तर का प्रोग्राम हुआ, जहां पर एसडीएम रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। डेराबस्सी में सरकारी कॉलेज में एसडीम हिमांशु गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
मोहाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में सोमवार को देश का आजादी समारोह बड़े उत्साह से मनाया गया। जिला स्तरीय प्रोग्राम फेज-6 स्थित शहीद मेजर महिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में संपन्न हुआ। डेराबस्सी में भी समागम हुए। मनोली स्थित मुगलों के जमाने के किले पर भी ध्वजारोहण किया गया। साथ ही लोगों ने भारत मां की जय के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला स्तरीय प्रोग्राम में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही आसमान में गुब्बारे छोड़कर विश्व शांति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जिन क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। खरड़ अनाज मंडी में सब डिवीजन स्तर का प्रोग्राम हुआ, जहां पर एसडीएम रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। डेराबस्सी में सरकारी कॉलेज में एसडीम हिमांशु गुप्ता ने तिरंगा फहराया। मोहाली गौशाला, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, नाइपर, आईआईएसआर, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस , नयागांव नगर काउंसिल, कुराली नगर काउंसिल में ध्वजारोहण किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें