फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर शहर के व्यापारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर शहर निवासी एक बिजनेसमैन से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने व्यापारी के घर, कार्यालय यहां तक की गाड़ियों के नंबरों तक की रेकी कर रखी है। इस मामले में एरोसिटी थाना पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों निवासी श्री मुक्तसर साहिब और हरी बोकसन निवासी सोनीपत हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एरोसिटी के एफ ब्लॉक में रहने वाले गुरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नीट का पेपर क्लीयर करने वाले बच्चों को एमबीबीएस करने के लिए यूरोप भेजने का काम करता है। उसका चंडीगढ़ सेक्टर-47 में एजुकेशन दफ्तर है। इस दफ्तर में उसके पिता और भाई नरिंदर सिंह भी उसके साथ बैठते हैं। 7 जुलाई को करीब सवा सात बजे उसे एक विदेशी नंबर से फोन आया। इसमें आरोपी ने कहा कि वह गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से बोल रहा है। आरोपी ने पूछा कि क्या तुम भगवान सिंह बोल रहे हो। उसने कहा कि नहीं वह उनका बेटा बोल रहा है। आरोपी गोल्डी ढिल्लों ने उसको अपने परिवार के सदस्यों के नाम और घर का पता बताकर कहा कि दस करोड़ रुपये तैयार रखना। इसके बाद गुरिंदर सिंह ने यह सुनकर फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आई। गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि फोन काटने से बात नहीं बननी। रुपये तो देने ही होंगे। आरोपी ने कहा कि उसको उसके घर की जानकारी है। रुपयों का इंतजाम कर लो। 8 व 9 जुलाई को भी इसी नंबर से फोन आता रहा लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। गुरिंदर के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आते रहे कि रुपये दिए बिना जान नहीं छूटेगी। इसके बाद 13 जुलाई को उसकी मां के व्हाट्सएप नंबर पर शाम पौने आठ बजे फोन आया। आरोपी गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि आपसे 10 करोड़ रुपये लेने हैं। गुरिंदर की मां ने कहा कि उनके परिवार ने कोई पैसा नहीं देना। गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि 10 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे नहीं तो उनके पति या बेटों में से किसी एक को गोली मार देंगे। आरोपी ने धमकी दी कि उसके बारे में गूूगल पर सर्च कर लें। उसके बाद उन्हें लगातार फोन आते रहे लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 14 जुलाई को एक फोन फिर आया। आरोपी ने कहा कि वह बोकसन बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा है। जिसने कहा कि अनमोल भाई का स्पेशल संदेश है कि अगर जान प्यारी है तो 10 करोड़ का इंतजाम कर लें। उसने उनके घर, गाड़ियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाडिय़ों की फोटो व्हट्स एप्प पर भेज दी। उन्हें लगातार विदेशी नंबरों से फोन कर 10 करोड़ मांगे जा रहे थे। उन्हें धमकाया गया था कि पुलिस को सूचना दी तो गोली मार देंगे। 10 अगस्त को उन्होंने आईटी सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद गोल्डी ढिल्लों व हरी बोकसन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें