फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में 53 लोगों के कटे चालान, घरों में मिला डेंगू का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ की ओर से जिला सेहत विभाग के सहयोग से शहर में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लोगों को जागरूक करने का ऐलान किया गया है। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद और सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि दोनों विभाग शहर के न्यू सन्नी एनक्लेव, पुराने सन्नी एनक्लेव, फतेहउल्लांपुर समेत अन्य जगहों पर लारवे की जांच कर रहे हैं। इस दौरान 5 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया है और टीम ने इनके चालान काटकर 1100 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर काउंसिल ने शहर में विभिन्न जगहों पर चेकिंग कर डेंगू का लारवा मिलने पर 53 लोगों के चालान काटकर 6400 रुपये जुर्माना वसूला है। इस जांच टीम में राजेश कुमार सुपरिंटेंडेंट सैनिटेशन, सेनेटरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ढाका, सेनिटेशन इंस्पेक्टर हरदर्शन सिंह, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, डॉ. विक्रम नागरा, नरिंदर सिंह मान समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें