फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना लाइसेंस चला रहा था इमिग्रेशन कंपनी, मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिना लाइसेंस के इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले एक आरोपी को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमिग्रेशन कंपनी के संचालक की पहचान मानसा के रहने वाले जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना फेज- 1 के एसएचओ सुखवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि फेज- 5 में वीजा टूर नामक इमिग्रेशन कंपनी के नाम पर बिना लाइसेंस के दफ्तर चल रहा है। इसके द्वारा अपना इमिग्रेशन के काम के लिए करीब छह लड़कियां रखी हैं जो विदेश जाने के इच्छुक लोगों की कंसल्टेंसी करती थीं। लोगों को दिखाने के लिए शानदार दफ्तर बनाया गया था। पैसे लेने के बाद इनके द्वारा न तो कोई वीजा लगवाया जाता था और न ही विदेश भेजा जाता था। दफ्तर की जब चेकिंग की गई तो वहां से कुछ लोगों के पासपोर्ट भी मिले जो कि कानून अनुसार वह अपने पास नहीं रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी के संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले में व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर रिमां ड हासिल कर पूछताछ की जाएगी कि वह इससे पहले उसके और कितने दफ्तर थे और कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें