मोहाली। राउंडग्लास फाउंडेशन फुटबाल कप टूर्नामेंट के फाइनल में अंडर-16 आयु वर्ग में गुरदासपुर के गांव फजुलचक की टीम विजेता बनी जबकि लड़कियों के वर्ग का फाइनल चक मफी गांव लुधियाना की टीम ने जीता। सेक्टर-78 में आयोजित इस टूर्नामेंट में दोनों विजेता टीमों को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सम्मानित किया। इस मौके पर द कविता एंड विनोद खन्ना फाउंडेशन की फाउंडर और ट्रस्टी कविता खन्ना, सोनू बस्सी फाउंडेशन के गुरप्रीत बस्सी, इंडियन फुटबाल टीम की डिफेंडर डालिमा छिब्बर, वर्ल्ड नंबर वन शूटर और अर्जुन अवार्ड विजेता अंजुम मोदगिल भी मौजूद रहीं।