फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः बर्थडे केक खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची को पहले बंधक बनाया, और फिर दुष्कर्म

Thu, 31 Oct 2019 11:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहाली फेज-एक के अधीन आते एरिया में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। वहीं दो लड़कियों से शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई। लड़कियों ने किसी तरह बचकर जान बचाई।
विज्ञापन


थाना फेज-एक के एसएचओ लखविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमेश चौहान के रूप में हुई है। इस संबंधी आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 354 व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की है। पता चला है कि आरोपी व्यक्ति अपने ही घर के नजदीक गली में खेल रही तीन छोटी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया था। तीनों लड़कियां बहनें हैं। इसमें एक लड़की 10 साल, दूसरी तीन साल व तीसरी सात साल की है। वह लड़कियों को बर्थडे केक खिलाने के बहाने ले गया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने अपनी हैवानियत शुरू की। इस दौरान उसने दो लड़कियों की आंखों पर पट्टी बांध कर उन्हें कमरे में एक साइड पर बिठा दिया। वहीं तीसरी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के अंजाम दिया। आरोपी ने दोनों छोटी लड़कियों से लड़कियों से भी शारीरिक छेड़छाड़ की। उसने लड़कियों को आठ से लेकर 11 बजे तक अपने घर पर रखा।

ऐसे आरोपी से बची लड़कियां
पीड़ित लड़की की मां के अनुसार जब सात साल की बच्ची के साथ वह व्यक्ति छेड़छाड़ करने लगा तो लड़की के चेहरे पर उसने पट्टी डाल दी। इसके बाद डर के मारे लड़की वहां से भाग गई और सारी बात अपने परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजनों ने मोहाली के 1 फेज के थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकरियों ने उसे उस वक्त दबोचा जब वह भागने की फिराक में था।

बाद में दोनों को जान से मारने की धमकियां दीं
घटना के बाद आरोपी ने दोनों लड़कियों को धमकियां भी दीं कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार सकता है। पीड़ित लडक़ी ने आरोपी द्वारा उसके साथ की गई इस घिनौनी हरकत बारे अपनी माता को बताया तो उसकी माता ने दूसरे दिन पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए पीड़ित लड़की का मेेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई। यह भी पता चला है कि घटना के वक्त वह अपने घर पर अकेला ही था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें