फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव आलमगीर के निकट तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप सिंह (35) वासी डहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआई नेहा सैनी ने बताया कि मृतक के भाई सोनू कुमार पुत्र सुच्चा सिंह वासी डहर ने शिकायत में कहा कि मेरा भाई दीप सिंह व चचेरा भाई सुदर्शन सिंह काम खत्म करके लालड़ू मंडी से घर आने के लिए आलमगीर के निकट खड़े थे कि उसी समय एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने दीप सिंह को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें