फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली गोली, जानी नुकसान से हुआ बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव (मुल्लांपुर)। इलाके में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली हवा में चलाए जाने से जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह वासी मुल्लांपुर एवं हरिंदर सेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी नहीं मिला है। मामले में डीएसपी खरड़-2 अमरप्रीत सिंह का कहना है कि पीड़ित की तरफ से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मुल्लांपुर के सैनी मोहल्ला में पैतृक जमीनी विवाद में हुई कहासुनी में एक व्यक्ति ने गोली चला दी। मुल्लांपुर निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह एवं उसका भाई टैक्सी चलाते हैं। जहां पर उनका मकान बना हुआ है, वहां 10 बिस्वा जमीन है। इसमें से उनके पिता सरबजीत के हिस्से 2 बिस्वा जमीन आती है जिस पर उन्होंने मकान बना रखा है। उनके ताऊ का लड़का जसपाल सिंह (30) वह जमीन कब्जाना चाहता है। वह उन्हें पहले भी कई बार धमकियां दे चुका है। मंगलवार को वह उनके घर आकर झगड़ने लग गया और इसी बात पर उसने गोली चला दी। हालांकि लोगों के बीचबचाव से जानी नुकसान नहीं हुआ।
जसपाल ने मकान बेच दिया है
मुकदमे के अनुसार जसपाल सिंह ने यह मकान किसी को बेच दिया था जिसकी रजिस्ट्री उनके पास है। उन्होंने यह मकान आगे किसी को किराए पर दे दिया था। जब किराएदार अपना सामान लेकर वहां पहुंचे तो कहासुनी हो गई। यह सारा मामला वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें