फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पास बेरोजगार युवाओं को सरकार बनाएगी स्किल्ड, ताकि कर सकें नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अगर कोई 15 से 19 वर्ष का युवा 10वीं पास है और बेरोजगारी के देखकर आगे की पढ़ाई बीच में छोड़ दी है तो ऐसे युवाओं का रुझान दोबारा पढ़ाई में लगाने के लिए निशुल्क स्किल्ड कोर्स की शुरूआत की गई है। देश में ऐसे 500 केंद्र खोले गए हैं, जिनमें से मोहाली एक है। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय मोहाली की प्रिंसिपल सीमा सिंह ने ‘अमर उजाला’ के साथ सांझा की। प्रिंसिपल ने बताया कि योजना के तहत उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश 10वीं पास के बाद स्कूल छोड़ चुके हैं और अभी उनके पास किसी भी प्रकार का काम नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्किल हब केंद्र का दसवीं पास ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स व बेरोजगारों को काफी लाभ मिलेगा। इस केंद्र में पहले चरण में फील्ड टेक्नीशियन, वायरमैन कंट्रोल पेनल कोर्स 1 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। वहीं, इस कोर्स की मान्यता राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से होगी, जिसमें 15 से 40 लाभार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा।
वहीं, इस कोर्स के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष है, जो 6 महीने और 200 घंटों का होगा। खास बात यह है कि लाभार्थी से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी और लाभार्थी को आधार कार्ड के जरिये बायोमेट्रिक पंजीकरण करवाना होगा। जबकि इस कोर्स के लिए कम से कम 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता रहेगी, जिसकी परीक्षा के बाद मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, कोर्स करने के पश्चात लाभार्थी फील्ड टेक्नीशियन वायरमैन कंट्रोल पैनल के पद के लिए निजी व सरकारी विभाग में आवेदन कर सकेंगे। जबकि इस कोर्स को फायदा उठाने वाले 10वीं पास छात्र स्कूल में 27 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक संपर्क करके आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें