चोरी के बाद टूटे पड़े काउंटर और शीशे।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। फरार हुए जीबीपी ग्रुप के प्राजेक्ट एथेंस से शुक्रवार रात लाखों का सामान चोरी हो गया वहीं, चोरों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की। वहीं, शनिवार दोपहर भी कुछ कबाड़िये वहां पड़े सरिया को उठा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें रोका।
जानकारी के अनुसार, ट्राइसिटी का नामी जीबीपी ग्रुप बिल्डर बीते कई दिनों से लापता है। इनके खिलाफ पुलिस ने निवेशकों की शिकायत पर धोखाधड़ी का भी केस दर्ज किया है। बिल्डर के लापता होने साथ उनके प्राजेक्ट वह वहां बने आलीशान दफ्तर लावारिस हो गए हैं। इसका फायदा उठाते बीती रात चोरों की तरफ से उनके दफ्तरों की तोड़फोड़ कर कर वहां पड़ा कीमती समान उठा लिया।
चोर बिल्डर के दफ्तरों में से कुर्सियां, टेबल, अलमारियां और जनरेटर, पंखे सहित अन्य समान चोरी कर ले गए। चोर बिल्डर की तरफ से 200 फूटी एयरोसिटी रोड पर तैयार किए जा रहे ऐथेंस नामी लग्जरी फ्लैट वाली साइट से भी बेड, बिजली का सामान चोरी कर ले गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि कुछ कबाड़ियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से बिल्डर के प्रोजेक्टों और दफ्तरों पर पुलिस तैनात कर दी है।
प्रोजेक्ट पर एकत्रित हुए निवेशक, जताया रोष
दूसरी ओर निवेशक जीरकपुर में उक्त प्रोजेक्ट पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि उनके लाखों रुपये बिल्डर लेकर फरार हो गया है। उनको न तो घर मिला और न ही पैसे। इस दौरान निवेशकों ने बिल्डर खिलाफ एकत्रित होकर लड़ाई लड़ने का फैसला किया। चोरी संबंधी निवेशकों ने कहा कि यह पैसे उनके हैं, जिनकी सुरक्षा करना पुलिस का काम है। जीरकपुर में जंगलराज है जहां से सरेआम एक बिल्डर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फरार हो गया और अब सरेआम चोर उनके दफ्तरों का समान लूट रहे हैं जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी है।