फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रोनिक की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की पटियाला रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के नजदीक गलैक्सी वर्ल्ड इलेक्ट्रोनिक की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का कीमती सामान और नकदी चोरी करके ले गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक आतिश गर्ग ने बताया कि बीती रात उनकी इलेक्ट्रोनिक की दुकान से चोर लाखों रुपये का कीमती सामान और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह रोजाना की तरह दुकान के शटर को ताला लगाकर गए थे। सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन किया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान में रखी चार बैटरियां, पांच गीजर, आठ हीटर, दो सबमर्सिबल पंप, लाईटों का सामान, 6 इनवर्टर के अलावा गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। जीरकपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे चोरों का सुराग लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें