फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा कोर्ट में पेश, चार दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर में गन प्वाइंट पर कार छीनने और कबाड़ी के दुकान पर फायरिंग के मामले में बुधवार को गैंगस्टर दिलप्रीत बावा को भारी सुरक्षा के बीच एडिशनल सेशन जज सुनील कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। गैंगस्टर की पेशी के दौरान दोपहर एक बजे से करीब ढ़ाई बजे तक कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। चारों ओर से कोर्ट के आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस को तैनात किया गया था। गैंगस्टर दिलप्रीत बावा को पंजाब की बठिंडा जेल से आठ गाड़ियों के काफिले की सुरक्षा में पंचकूला लाया गया था। इसमें एसीपी क्राइम, सीआईए 26, डिटेक्टिव स्टाफ सहित 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। 2017 में पिंजौर के मढ़ावाला के एक कबाड़ी की दुकान पर फायरिंग करने और 2019 में पिंजौर में गन प्वाइंट पर कार छीनने के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बावा की पेशी हुई। आरोप है कि वर्ष 2017 को मढ़ावाला में स्क्रैप व्यापारी पुरुषोत्तम से रंगदारी ली गई थी। मामले में भी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का हाथ होने की आशंका पुलिस को है। रंगदारी लेने आए आरोपियों ने एक व्यक्ति से वीडियो काल पर बात करवा परमीश वर्मा पर गोली चलाने का हवाला देते हुए बीस हजार की रंगदारी ली थी। आरोपियों का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी पर फायरिंग के साथ-साथ आरोपियों ने 26 दिसंबर को पुरुषोत्तम के दफ्तर के बाहर पंजाबी में लिखा एक धमकी भरा नोट चिपका दिया था। इस पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का नाम लिखा था। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन

2019 में सुखोमाजरी का रहने वाला गगनदीप पिछले साल सितंबर में वह अपने दोस्त जगपाल ऊर्फ पाली के साथ बद्दी क्रैशर पर पैसे लेने जा रहा था। कार उसके दोस्त जगपाल पाली की थी लेकिन वारदात के समय वह कार ड्राइव कर रहा था। शाम करीब पांच बजे वह मढ़ावाला से कुछ आगे पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने उनकी वरना कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह और जगपाल पाली दोनों कार से उतरे और पीछे की कार में से भी चार लोग उतरे। जिनमें से दो के हाथ में पिस्टल थी। गगनदीप ने पुलिस को बताया था कि पिस्टल लिए आरोपियों ने कुल तीन हवाई फायर किए। इसके बाद एक उसके ऊपर पिस्टल तानकार चाबी मांगने लगा। इसके बाद वह और जगपाल चाबी फेंककर वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें