फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शौचालय में नवजात की मौत मामले में अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के टॉयलेट में मृत मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाए हैं। यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है। इसके अलावा सोमवार को भी मिले भ्रूण का मामला भी अस्पताल प्रबंधन दबाने में लगा है। इस मामले में लोगों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही से पीड़ित महिला को अस्पताल छोड़कर जाना पड़ा। इमरजेंसी में मिले नवजात के मामले में पुलिस के पास अभी तक कोई भी फुटेज मौजूद नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई बाहर से आकर नवजात को फेंक गया तो उसे भी पकड़ने में कोई सफल नहीं हो सकता। इस मामले में भी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस केवल लीपापोती कर रही है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को सभी रिकार्ड गायनी वार्ड सहित कैमरे के रिकार्ड दिए गए हैं। अभी तक नवजात के सिविल अस्पताल में भर्ती होने का कोई रिकार्ड नहीं हैं। सेक्टर-7 थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और रिकार्ड की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन

महिला ने नहीं दी कोई शिकायत
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आठ से दस हफ्ते का भ्रूण मिलने के बाद अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत नहीं देने के कारण अभी तक महिला मामले में जांच नहीं शुरू हुई है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई लापरवाही की शिकायत आएगी तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें