फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में अवतार सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह यूके से वापस भारत आ रहा था। मटौर थाने के एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंधी 2019 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी का फेज-3बी1 में अपना मकान था। उसने अपने बिके हुए मकान को बेचने संबंधी धोखाधड़ी की थी। वह पहले मकान बेचकर पैसे ले चुका था, लेकिन वह दोबारा बेचे हुए मकान से मुनाफा कमाने की कोशिश में था। पुलिस की जांच में यह बात साबित हो चुकी है। आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसका लुक आउट नोटिस जारी करवाया। जैसे ही आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें