मोहाली। जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं अब जिले में 46 सक्रिय केस रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें, क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में मोहाली से तीन और खरड़ से एक केस सामने आया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 68651 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67545 लोग ठीक हो चुके हैं और 1060 लोगों की मौत हो चुकी है।