फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मोहाली में चार लोग हुए कोरोना संक्रमित, दो मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना महामारी से चार लोग संक्रमित हुए, जबकि दो मरीज महामारी को मात देकर ठीक हुए हैं। किसी भी व्यक्ति की इस दौरान मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को नसीहत दी है कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सेहत विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। जिस व्यक्ति की भी उम्र 18 साल से अधिक है, वह पहल के आधार पर अपना टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में दो लोग ढकोली से और दो मोहाली के शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना के 68583 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67482 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 1058 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी 43 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें