मोहाली। भले ही कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है, लेकिन हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि छह लोग तंदुरुस्त हुए हैं।
डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार को कोरोना महामारी से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। साथ ही उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में मास्क को नियमित रूप से पहनें, ताकि इस महामारी पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके। जानकारी के मुताबिक शनिवार को संक्रमित हुए मरीजों में ढकोली से एक, खरड़ से एक और मोहाली से दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68455 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67356 लोग ठीक हो चुके हैं और 1057 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी 42 केस सक्रिय हैं।