फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल स्लिप रोड बनाकर निपटेंगे जाम से, फ्लाईओवर की योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के विभिन्न रिहायशी एरिया की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए अब नगर निगम ने फिलहाल स्लिप रोड बनानकर समस्या से निपटने की रणनीति बनाई है। जबकि लंबे हल के लिए अब फ्लाईओवर बनाने के विकल्प पर भी काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में छह जगह स्लिप रोड बनाई जा रही है। इससे कोशिश है कि लोगों का सफर आसान होगा। इनके बनने से सड़क हादसों में भी कटौती होगी। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने एक स्लिप रोड के काम का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि अपने शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्लिप रोड बनाने की दिशा में काम पूरे इलाके में ट्रैफिक का फ्लो देखने के बाद लिया गया है। क्योंकि इस समस्या का हल तुरंत चाहिए था। जिसके बाद छह जगह को स्लिप रोड के लिए चुना गया। इनमें आईवी अस्पताल के नजदीक एक, फेज-5 में दो, पुराने अमरटैक्स चौक में एक और इंडस्ट्रियल एरिया दो स्लिप रोड बनाई जाएंगी। मेयर ने बताया कि इसके बाद अनरूप जगह भी स्लिप रोड बनाई जाएगी। इतना ही नहीं कुछ जगह पहले बनाई गईं स्लिप रोड की हालत को सुधारा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो गया है। ऐसे में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद थे।
ऐसे तैयार होंगे फ्लाईओवर
मेयर ने बताया कि इसके अलावा मोहाली शहर में जहां भी ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक है। वहां पर फ्लाईओवर बनाने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी है। ताकि गमाडा से तालमेल करके मोहाली में फ्लाईओवर बनाए जा सकें। मोहाली में लगातार वाहन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में फ्लाईओवर बनाने का ही अब विकल्प रह गया है। अधिकारियों को अलग-अलग जगह की निशानदेही करने के लिए कहा गया है। ताकि इस दिशा में काम शुरू किया जा सके। ऐसे में सबसे ज्यादा फ्लाईओवर एयरपोर्ट रोड पर ही बनने की उम्मीद है। क्योंकि वहां पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में सड़क हादसे में जाती है एक जान
मोहाली पंजाब का वीआईपी जिला है। यहां पर लुधियाना की तरह पत्येक घर में वाहन है। अधिकतर लोग एनआरआई होने के चलते वह निवेश करने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं, बात करे तो चौबीस घंटे में एक व्यक्ति की जान जाती है। शुक्रवार से लेकर सोमवार सुबह तक बहुत हादसे होते हैं। हादसे रात 9 बजे के बाद होते हैं। इस संबंधी पंजाब पुलिस ने एक स्टडी तक करवाई थी। पूरे जिले में 91 के करीब ब्लैक स्पॉट है। जिनको सुधारने की दिशा में काम शुरू हुआ है। कई जगह रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें