मोहाली। प्रदेश में धान की फसल को लेकर शुरू हुई सरकारी अनाज मंडियों में खरीद के बाद प्रशासन को अब फसल के रीसाइक्लिंग और जाली मीलिंग की चिंता सताने लगी है। इसलिए प्रशासन की ओर से फ्लाइंग स्कवाड टीमों का गठन किया गया है। जो जिले में रात के समय भी रीसाइक्लिंग होने वाली धान को लेकर छापामारी करेगी।
जानकारी के मुताबिक तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल लालड़ू अनाज मंडी की देखरेख करेंगे। इनके साथ अनाज मंडी सुपरवाइजर जगदीप सिंह इंस्पेक्टर जीएसटी विंग अमनदीप दत्त शामिल रहेंगे। नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लों बनूड़ टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रजीत सिंह और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह मौजूद रहेंगे। जबकि नायब तहसीलदार कुलविंदर सिंह, तहसीलदार जसविंदर सिंह, नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज क्रमवार डेराबस्सी, खरड़ और कुराली टीम का नेतृत्व करेंगे। संवाद