फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, परिवार के चार लोगों को मुश्किल से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के अपर बाजार में नीम वाला चौक की तंग गलियों में स्थित बाबा करियाना-कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। दुकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे दुकान के मालिक नरेश बाबा और उसके परिवार के लोगों को आग की चपेट में आने से मुश्किल से बचाया। उन्हें लोगों ने पड़ोसियों की छतों से नीचे उतारा। आग पर काबू पाने के लिए खरड़ और मोहाली फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों के अलावा करीब एक दर्जन निजी टैंकर पानी लेकर मौके पर मंगवाए गए। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुकान की तीसरी मंजिल पर दुकानदार नरेश बाबा की रिहायश होने के कारण वहां रसोई गैस से भरे तीन सिलिंडर रखे हुए थे। इनमें से एक सिलिंडर फटने से ऊपरी मंजिल भी जल कर पूरी तरह खाक हो गई।
विज्ञापन

खरड़ के सब फायर अफसर महिंदरपाल ने बताया कि यह आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण निचली मंजिल से लगी, जहां कि दुकान में बड़ी मात्रा में कन्फैक्शनरी और कोल्ड ड्रिंक्स का स्टाक रखा था। प्लास्टिक की पैकिंग में होने के कारण आग लगने के बाद इस कदर भड़की की देखते ही देखते दुकान की तीनों मंजिलों में आग चंद मिनटों में फैल गई। फायर अफसर ने बताया कि आग लगने की सूचना पाते ही वह अपनी टीम और फायर टेंडरों को लेकर दस मिनट में मौके पर पहुंच गए, लेकिन बाजार की तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी का वहां तक पहुंचना असंभव था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को दूसरे रास्ते से लेबर चौंक की तरफ से अंदर भेजा गया और वहां से पाइपों के रास्ते पानी को आगजनी तक पहुंचाया गया।
आग लगने का ऐसे पता चला
दुकान की तीसरी मंजिल पर सो रहे दुकान के मालिक नरेश बाबा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो उन्होंने अचानक उठकर देखा तो निचली मंजिल से बड़ी तेजी से धुआं ऊपर आ रहा था। उन्होंने शोर मचाकर आसपास रह रहे लोगों को आग लगने की सूचना दी। पड़ोसियों ने नरेश बाबा और उसके परिवार को पड़ोस की छतों से आकर किसी तरह घटनास्थल से बाहर निकाला। आग लगने से पड़ोस की दो दुकानों की दीवारों में दरारें आई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दुकान के सामने दूसरे घरों की छतों पर पहुंच कर पानी फेंक कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण इस इलाके की बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी गई जो कि बाद दोपहर तीन बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- खरड़ के अपर बाजार में कनफैकशनरी की दुकान में आग लगने से जला हुआ सामान तथा दुकान की पहली मंजिल से सामान निकालते हुये फायर बिग्रेड के कर्मचारी।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 06 खरड़-फोटो नंबर 04 ए,बी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें