बनूड़। गांव हुलका में खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में गांव के सरपंच, पुलिस कर्मचारियों सहित 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सरपंच मनजीत सिंह, कांग्रेसी नेता खजान सिंह, मस्तान सिंह, काला सिंह, जसप्रीत सिंह, ज्ञान सिंह और नैब सिंह के रूप में हुई हैं। इनमें मस्तान व काला चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। जसप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में है।
जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को गुरिन्दर सिंह अपने खेतों में गेहूं की फसल को पानी दे रहा था। इस दौरान कांग्रेसी नेता खजान सिंह ने किसी बात को लेकर गुरिन्दर से बहसबाजी शुरू कर दी और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वह वहां से भागा और जानकारी बहादुर सिंह को दी। इसके बाद वापस खेत में पहुंचे तो वहां पहले से खजान, मस्तान, सरपंच मनजीत व काला मौजूद थे, जिन्होंने किरपान और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें, आईं जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।